Jul 27, 2011

'चाय का एक कप, बारिश और जिंदगी'


आज सुबह जब आँख
खुली
देखा उजियारे के साथ
एक अँधेरा था,
सुबह की भीनी खुशबू
के साथ
गीला सा कोई अहसास था.

यह उन दिनों में से
ऐसा दिन था,
जब बादल हो लड़ने को आतुर,
और मेघा तरसे भिगोने
को धरती.
मन खुश हुआ देख यह
आज दिन कुछ नया है
और मन भी कुछ
ठहरा हुआ.

सोचा मैंने,
ऐसी बारिश की बूंदों में
एक कप चाय की हो
जाये
और लिखी जाये कोई कविता
जिसे कहू में-
'चाय का एक कप, बारिश
और जिंदगी'.

इससे बेहतर
सुकूनमय क्या होगा
हो तल्लीन चाय की चुस्की
में जिंदगी
लेती बरखा की नन्ही बूंदों
का आनंद,
सुनती टप-टप उनका मुस्कुराता
शोर
और हू  सिर्फ मै अपने
शब्दों के बीच,
शब्दों के साथ.

लेकिन अगले ही पल,
नादानी लगी मुझे और
हँस पड़ी मै
सोचा था लिखूंगी
चाय का एक कप, बारिश
और जिंदगी का विस्तार
लेकिन भूल गयी तुम्हे....
तुम तो हर मौसम
में हो,
हर ख्याल मे तुम ही तो हो..

देखो कैसे आज भी
मुस्कुरा रहे हो 'ए जिंदगी मेरी'
चाय का एक कप मेरा
बारिश के साथ देखकर.... 

Jul 26, 2011

आने से तुम्हारे....

तुम्हारी तलाश
कहा कहा नहीं की
और एक दिन अचानक
आ खड़े हुए तुम सामने.

आने से तुम्हारे
जिंदगी ने जैसे कोई
गीत पुराना फिर गाया,
माना श्वेत पर रंगिनिया
बिखर गयी हो.

आने से तुम्हारे-
सुन्दर सुबह दस्तक देती
जैसी  चिड़िया के सजीले स्वर,
शाम सजती,
नीलाम्बर जैसे शोभित
होता गुलमोहर के
रंगों से.

तुम आये जैसे
होली में  टेसू की हो हलचल,
जैसे रंग ही रंग
हर जगह बिखरने को हो आतुर.

कही अनकही  बातें
हुई रोशन दिल के कोनो में,
ख्वाब ख्वाईशे सजी
जीवन के हर तार में,
बजने लगे सितार के
इन्द्रधनुषी स्वर हर पल
हर क्षण के गान में.

कितने सुन्दर हो तुम
शब्दों में नहीं समा पाते,
स्नेह विश्वास प्रेम
नाम में भी नहीं समा पाते,
क्या हो तुम
जो आने से तुम्हारे
सुबह शाम, गीत गान,
सब सज उठे
अपने ही श्रृंगार में.

कोई समझ पाए
या न पाए तुम्हे,
जीवन के लक्ष्य हो तुम,
अर्जुन की आँखों का
सार हो तुम,
जो पा जाऊ तुम्हें तो
कदमो में होगी
जीवन की मंजिल मेरी
और
सीरत  में होगी मेरी
सुन्दरता तेरी.


Life is all about goals. It is a constant journey to something. Today while visiting some very beautiful blogs, my heart was filled with joy. I wanted this beauty in my words, in my creations. I remembered my post about SEEK. Ya, sometimes we forget what we wrote, what we said, what we felt, what we wanted, what we dreamt. This poem is dedicated to my dreams, which I somehow lost or became unaware of in the process of finding/seeking some other things. Life is all about dreams, a person who fulfills their dreams are beautiful because the dreams and the effort went into fulfilling them, it all reflects in the personality of one's heart.

Jul 25, 2011

क्या हो तुम?

क्या हो तुम
मेरी शुरू होती जिंदगी
या चलती आयी जिंदगी का एक अंत.

क्या हो तुम
गर्मियों में डाल पर सजता गुलमोहर
या झड़ते हुए बसंत की हरियाली.

क्या हो तुम
इन आँखों का ख्वाब
या इस जीवन की सच्चाई.

क्या हो तुम
रौशनी से सराबोर एक आरजू
या अँधेरे में डूबती हुई एक लौ.

क्या हो तुम
इन शब्दों की खूबसूरती
या इनमे बहता हुआ दर्द.

सच बहुत मुश्किल है यह जान पाना,
क्या हो तुम
मेरी आवाज
या मेरी ख़ामोशी.

This poem signifies that every aspect of our lives has two sides. It is our perspective and our wisdom which one we want to see, to accept and to follow. Through this poem, I want to convey to myself and to everyone who reads it, life is all about being positive and always seeing the good things which leads to joy and inner peace. There may, well there are moments which pull all of us down some day or the other, and when at these moments, we think, "no, I can't get up", just then it is our responsibility to our life to get up again and keep trying till we reach the positive aspect of that situation, of that particular hardship. Never is an event in life that is meant to go waste. We learn a lot and we grow a lot.

I love the words of Collin Turner, in his book- "Shooting the monkey":
Everywhere we go, we meet ourselves!

Whatever we do in our lives, how we behave, how we conduct ourselves as friends, how we love...all points to us as a person. Each situation, each being in our life is a reflection of our own self. I love this fact that when I love somebody, when I am friends with somebody, I am knowing myself more. In this process I am discovering myself, my goodness and my bad things....that's the beauty of this human life we never stop learning, we never stop being better :-) .....

Jul 10, 2011

The Meeting - Katherine Mansfield

We started speaking,
Looked at each other, then turned away.
The tears kept rising to my eyes.
But I could not weep.
I wanted to take your hand
But my hand trembled.
You kept counting the days
Before we should meet again.
But both of us felt in our hearts
That we parted for ever and ever.
The ticking of the little clock filled the quiet room.
"Listen," I said. "It is so loud,
Like a horse galloping on a lonely road,
As loud as a horse galloping past in the night."
You shut me up in your arms.
But the sound of the clock stifled our hearts' beating.
You said, "I cannot go: all that is living of me
Is here for ever and ever."
Then you went.
The world changed. The sound of the clock grew fainter,
Dwindled away, became a minute thing.
I whispered in the darkness. "If it stops, I shall die."

Jun 19, 2011

For Papa, especially today, on Father's day!

I love you, papa!

शायद ही कभी यह शब्द कहे है मैंने, मगर लिखे जरूर है, और यह भी उतना ही सच है की यह शब्द बोल पाना मुश्कील है क्यूंकि हमेशा से ऐसे घर और वातावरण मे पली हू जहा पर अपने मन के यह भाव बोलना नहीं सीखा! इसका मतलब यह है की यह भाव और स्नेह को शब्दों की जरूरत नहीं है, वरन यह तो उतने ही स्वाभाविक है जैसे की सूरज की रौशनी और चंद्रमा की चांदनी. लेकिन, आज मै बहुत कुछ और पापा से कहना चाहती हू, फादर्स डे तो सिर्फ एक ओकेजन है!

नीचे लिखी हुई यह कविता मैंने कही इन्टरनेट से ली है, और हमेशा से पापा के लिए इसके शब्दों को सच पाया है:

"आशीष पिता के"

भरी धूप मे छाव सरीखे
तूफानों मे नाव सरीखे
खुशियों मे सौ चाँद लगाते
साथ साथ आशीष पिता के.

हाथ पकड़ कर
भरी सड़क को पार कराते
उठा तर्जनी
दूर कही गंतव्य दिखाते
थक जाने पर गोद उठाते
धीरे धीरे कोई कहानी कहते जाते
साथ साथ आशीष पिता के.

दिन भर खटते
शाम ढले पर घर को आते
हरे बाग़ मे खेल खिलाते
घास काटते
फूलों को मिल कर दुलराते
तार जोड़ते नल सुधराते
साथ साथ आशीष पिता के.

***
कितनी सच है यह लाइन - 'तार जोड़ते नल सुधराते' ....घर मे कैसे काम का डिविज़न रहता है...मम्मी रसोई मे, पापा दूकान पर.....हर चीज जैसे घडी के कांटे जैसे चलती और होती थी....परफेक्ट एकदम. मम्मी पापा कैसे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए साथ साथ चलते है! मैंने शायद ही कोई तकरार देखी हो जिसमे कोई एक दूसरे को कुछ बोल रहा हो की तुमने वोह नहीं किया या ऐसे नहीं किया....हर चीज, हर जिम्मेदारी पूरी तरह से फिनिश होती थी और होती है आज भी.

लेकिन  मम्मी पापा कितने अलग इंसान होते है. एक मौखिक तो दूसरा एकदम शांत, कहने का मतलब मम्मी अपने emotions  एक्सप्रेस करती है मगर पापा शांत, अपने अन्दर न जाने क्या क्या रखते है....असंख्य संघर्ष की कहानियों से भरे होते है पापा और फिर भी चेहरे पर कोई भी ऐसा भाव नहीं. हर बार बस यही कहता है उनका चेहरा...'सब ठीक है, मै हु हमेशा तुम लोगो के साथ....''! सोचती हु क्या बन पाऊँगी कभी उनके जैसी शांत, और सरल!

अपनी diary के पन्ने पलटते हुए मुझे यह poem मिली जो मैंने पापा के लिए लिखी थी,  अक्टूबर 2004  मे, लेकिन कभी भेजी ही नहीं, सोचा सब senti हो जायेंगे, लेकिन आज इस poem को शेयर करना चाहती हू पापा से, ख़ास आज के दिन, fathers day पर!

" मेरा ख़त, फॉर dearmost पापा! "-
ख़त जो आपको लिखा है
उसमे शब्दों के अन्दर पढना,
स्याही को नीला न समझना
उसमे भरे है मेरे भाव
जो शायद शब्दों मे नहीं दिखते.

शब्द मेरे दिखाते है खुशिया
लेकिन आपके साथ न होने
से होता गम छुपा जाते है यह.

ख़त के कागज पर
खिला है हमारे घर का नक्शा,
कैसे आप सभी के कदम
चलते यहाँ वहाँ दिखते है मुझे,
रसोई मे मम्मी का काम करना
वोह मिक्सी की आवाज मे टीवी का न सुनाई देना
वोह आपका मोटर का खटका दबाना
और मम्मी की वाही बातें,
यह सब नहीं दिखाता मेरा ख़त आपको
लेकिन मेरी आँखों के सामने से नहीं हटते यह पल.

मेरा ख़त नहीं सुनाता
आपकी नन्ही तालियों की आवाज जो आरती के
वक्त हम सुनते थे,
वो हम सबका बारी बारी से पूजा करना,
वो मम्मी का रोज धयान से पूजा करना,
वो उनका पुष्पा का इन्तेजार
और सौरभ और मेरा देर से सोकर उठना
छुपा जाता है यह सब मेरी यादें मेरा ख़त!

मेरा ख़त समेटे है अपने मे
भूले बिसरे दिन,
लेकिन यह सिर्फ महसूस किये जाते है,
वोह मेरा अपने कमरे को ठीक करना
और वोह sauru का हेलमेट और मोजो
पर मेरा चिल्लाना,
वोह उसकी घडी छुपा देना
उसे बात बात पर परेशान करना
सच अब सोचती हू क्यों परेशान किया
उसे मैंने
पर अब उतना ही उससे कई कई
ज्यादा प्यार करती हू उसे,
और भगवान् मे ज्यादा आस्था है अब मेरी
आप लोगो के लिए,
नहीं दिखाता ना यह सब मेरा ख़त,
पढो जब मेरा ख़त आप
समझ जाना खुश तो मै हू बहुत
अपने भविष्य और अपने आज के लिए
लेकिन अपने हाथों में मेरा कल
हमारा बीता हुआ कल, सब समेट लेना चाहती हू,
रहना चाहती हू आप सबके साथ
एक बार फिर
....हा, बहुत याद करती हू मै आप सबको
यही कहते है मेरे शब्द,
मेरा ख़त!

***Happy Fathers day, papa! You are the best!

Jun 17, 2011

'stuck'

Stuck somewhere it is
I feel
I sense
but I know not, what it is!

Stuck in my head
in my memories
in my heart
in my soul
I know
but I know not, what it is!

Stuck in my words
dying to come out and
spread on paper
and on my soul,
Stuck in my throat
like a name
like some feelings
so strong I know
but I know not, how weak it makes me!

Stuck,
yes I know
but I know not, what!
is it you
that leaves me
or is it you
that still comes along!
Stuck...in my pen
my words, why dont u speak
so that I know what I know not!

Mar 23, 2011

a checkpoint...for my 'Seek'!

Its a long time I have come to my own blog...I have only one post this year and that was in January. Life is getting hectic and sometimes complicated to find time to write & solve the complication too! Funny it is.....

Last post I wrote about 'Seek'...its a verb and its a noun. It is a constant action taking place/that has taken place/will take place in future. It is a noun because it is often abstract. I seek but I don't know what! In fact, I have forgotten this post and today I had only thing in my mind...'meaning'. After so many days, I really felt the urge to find the meaning of my life. By this I mean my current actions. I need to find something substantial in what I am doing. I need to see a pattern that my life's actions are weaving. 

Life is running at a relentless pace. Day to night, night to another day...its going on. Is it what I call 'Seek' for me? Am I really seeking? I think it is the time I check for myself and in my bucket list, if I am moving forward with my dreams/aspirations or in simple words, is it making me a happier person at the end of each day and at the start of each new day!

Life for me does not need a plan but it needs a few big pieces like in a puzzle and I should have a fair idea what the puzzle must look like at the end!

Yes, I need to check and guard what I am seeking Vs. what I want to seek....