Showing posts with label HindiHaiku. Show all posts
Showing posts with label HindiHaiku. Show all posts

Dec 12, 2014

सरस्वती सुमन हाइकु विशेषांक



सरस्वती सुमन हाइकु विशेषांक (अक्टूबर -दिसंबर २०१४ )
जो व्यक्ति यह पत्रिका नहीं प्राप्त कर पाये, वे इसे यहाँ पढ़ सकते है। 

Nov 29, 2014

स्मृतियों के फूल!

*

महके मन 

आरज़ू ने  खिलाए 

यादों के फूल । 

*

जीवन-बेली 

सराबोर हो उठी 

बरसे नेह 

*

नारंगी-नभ 

सुषमा है बिखरी 

स्मृतियाँ खिलीं। 

*

हीरे-पन्ने -सी 

जीवन में शोभित 

अथाह यादें 

*

चमक उठे  

लुभावने -रँगीले 

यादों के फूल।

*

प्रेम-बाँसुरी 

गूँजे है हर पोर 

कान्हा-सी यादें।


-Originally published at Hindi Haiku:
https://hindihaiku.wordpress.com/2014/11/24/यादों-के-फूल